सारा देश महंगाई से त्रसत है और सरकार कॉमन वेल्थ खेलों में व्यस्त है!क्या जरूरी है ये खेल? अगर हमारे पास उचित संसाधन नहीं थे तो हमें इस पचड़े में पड़ना ही नहीं चाहिए था!ऐसी झूठी शान किस काम की?और जैसे कोई कमी थी जो इसमें भी घोटाले पर घोटाले!शायद इसी लिए बड़ी रिश्वत देकर इन खेलों का आयोजन लिया गया!गरीबों के खून पसीने और रोटी से बने स्टेडियम आखिर हमारे किस काम के?हम अभी तक सब को रोज़गार,रोटी और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नही करवा सके, लेकिन यहाँ खेल गाँव बनाये जा रहे है !
क्या कलमाड़ी जी को पता नही कि हमारे देश में आज भी हजारों लोग फुटपाथ पर सोतें है,जिन्हें भी अक्सर पैसे वाले बिगडैल लोग गाड़ियों से कुचल देते है या फिर पुलिस वाले डंडा मार कर भगा देते है !जब हम उन्हें काम और मकान नही दे सकते तो ये खेल गाँव हमारे किस काम के !ऊपर से इन खेलों के नाम पर हजारों टेक्स जनता पर लाद दिए गए है !
गलियों से लेकर संसद तक हल्ला होने के बाद भी देश कि प्रतिष्ठा के नाम पर सरकार इनके आयोजन में जुटी है... आखिर इन खेलो से क्या हासिल होगा? खेल के क्षेत्र में भी कोई फायदा होने वाला नही है क्यूंकि अनेकों नामी गिरामी खिलाडियों ने इन खेलों में आने से इनकार कर दिया है!फिर अपना घर जला कर ये तमाशा किस के लिए?क्या सरकार को जनता के दुःख दिखाई नही देते?शायद नही???क्यों आखिर क्यों???
