Showing posts with label स्कूल.... Show all posts
Showing posts with label स्कूल.... Show all posts

Saturday, March 7, 2009

उसने मुझे जीना सिखाया.....

देश के करोड़ों नौजवानों की तरह जब मैं भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा था..!एक प्राइवेट स्कूल में पढाते पढाते जब मैं कोल्हू के बैल की तरह थक चुका था..और जिंदगी से हार चुका था ..तभी मेरी जिंदगी में एक बच्चा आया जिसने मेरी विचारधारा ही बदल दी!अब वही जीवन मुझे .अच्छा लगने...लगा था..जिससे कभी मैं तंग हो गया था...!हाँ...वह था एक बालक....'पारस'....!सातवीं में पढने वाले बच्चे .ने...मुझे इस तरह से प्रोत्साहित किया की..मैं उन अँधेरी गलियों से निकल कर एकदम से उजाले में आ गया..!जहाँ मेरे सामने बहुत से रास्ते खुल गए थे...!उसने मुझे वो अपनापन दिया.जिसके लिए सब तरसते है..और करोड़ों रुपये .खर्च...करके भी जो .खुशी...खरीदी ना जा सके..वो खुशी मुझे उस बच्चे ने अनायास ही दे .दी..जिससे .मैं फ़िर से एक्साम देने लगा और आज सरकारी सेवा में कार्यरत हूँ....!जब एक आदमी पूरी तरह से टूट जाता है तो उसे जरुरत होती है...नैतिक समर्थन की और मैं आज ये सोच कर हैरान हूँ की उसने .ये कर के दिखाया...!उसने मेरे .वय्कितव....को एक नई दिशा दी...!तभी मैंने जाना की किस प्रकार से एक बच्चा भी हमारा जीवन बदल सकता है...!मैं आज भी .अहसानमंद हूँ....