होली के दिन सबको आश्चर्य चकित करते हुए उड़न तश्तरी अचानक बीकानेर पहुंची!इसमें चालक समीर लाल जी के साथ साथ संजय बेगानी,नीरज गोस्वामी,मास्टर मकरंद ,मिस रामप्यारी ,रतन सिंह शेखावत,ललित शरमा और डाक्टर मयंक भी थे!ये सभी महानुभाव रजनीश परिहार के यहाँ होली खेलने आये थे!समय आभाव और वयस्त होने के करण ताऊ समेत बहुत से ब्लोगर आ नहीं पाए,लेकिन उनके शुभकामना सन्देश मिले है!
इस अवसर पर बीकानेर क़ी परम्परा के अनुसार खूब हुल्लड़ हुआ और जम कर होली खेली गयी!लगभग दो घंटे के समय का पता ही नहीं चला और फिर विदाई क़ि घडी भी आ गयी!पुनः मिलने के वादे.के साथ सभी ब्लोगर्स को बीकानेरी रसगुल्ले ,भुजिया आदि देकर विदा किया गया....फिर मिलने क़ी आस में..
[बुरा ना मानों होली है]

