Showing posts with label दिल.... Show all posts
Showing posts with label दिल.... Show all posts
Wednesday, February 18, 2009
और दिल टूट गया....
आजकल ....जिसे ..वो...यही कह रहा है -मेरा तो दिल ही टूट गया,उसने मेरा दिल तोड़ दिया...गोया दिल न हो कोई खिलौना हो गया!अभी कुछ दिन पहले तो मैं ये सुन कर हैरान रह गया जब .एक छोटे से बचे ने कहा...क्या अंकल आप तो मेरा दिल ही तोड़ देते हो...मैंने पूछा कैसे तो उसने कहा की जब भी मैं पिक्चर के लिए कहता हूँ आप .मना....कर देते हो...इससे मेरा दिल टूट जाता है...लो सुनो अब इनका भी दिल टूटने लगा..तो फ़िर युवा लोगों की तो बात ही छोडो.....इस तरह से मुझे लगता है की आजकल पूरा साबुत दिल किसी के पास नहीं है....तो फ़िर दिल लेने देने की तो बात ही बेमानी है...इसलिए ध्यान रखियेगा कहीं आपकी बातों से किसी का दिल ना टूट जाए...
Subscribe to:
Posts (Atom)