Friday, July 24, 2015

बाहर निकला हुआ पेट अंदर करने के कुछ आसान घरेलू तरीके


मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। इसलिए यदि आप वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो अपनाएं यहां बताए गए छोटे-छोटे उपाय। ये आपके बढ़ते वजन को कम कर देंगे।
1.
ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं।
2.
केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।
3.
रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
4.
पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
5.
दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें।
6.
छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।
7.
आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। कमर एकदम पतली हो जाएगी।
8.
मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
9.
एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।
10.
सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है।
11.
खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा।
12.
सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से पेट अंदर हो जाता है।

13. लगभग 3 भुनी हर्ड का चूर्ण रोज रात को लें !

Thursday, June 18, 2015

अश्वगंधा (Withania )

अश्वगंधा (Withania )
अश्वगंधा एक शक्तिवर्धक रसायन है। अश्वगंधा एक श्रेष्ठ प्रचलित औषधि है और यह आम लोगो का टॉनिक है इसके गुणों को देखते हुए इस जड़ी को संजीवनी बूटी कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। यह शरीर की बिगडी हूई अवस्था (प्रकृति) को सुधार कर सुसंगठित कर शरीर का बहुमुखी विकास करता है। इसका शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है और बुद्धि का विकास भी करती है। अश्वगंधा में एंटी एजिड, एंटी ट्यूमर, एंटी स्ट्रेस तथा एंटीआक्सीडेंट के गुण भी पाये जाते हैं।
घोडे जैसी महक वाला अश्वगंधा इसको खाने वाला घोडे की तरह ताकतवर हो जाता है। अश्वगंधा की जड़ ,पत्तियां ,बीज, छाल और फल अलग अलग बीमारियों के इलाज मे प्रयोग किया जाता है। यह हर उम्र के बच्चे जवान बूढ़े नर नारी का टोनिक है जिससे शक्ति, चुस्ती, सफूर्ति तथा त्वचा पर कान्ति (चमक) आ जाती है। अश्वगंधा का सेवन सूखे शरीर का दुबलापन ख़त्म करके शरीर के माँस की पूर्ति करता है। यह चर्म रोग, खाज खुजली गठिया, धातु, मूत्र, फेफड़ों की सूजन, पक्षाघात, अलसर, पेट के कीड़ों, तथा पेट के रोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है, खांसी, साँस का फूलना अनिद्रा, मूर्छा, चक्कर, सिरदर्द, हृदय रोग, शोध, शूल, रक्त कोलेस्ट्रॉल कम करने में स्त्रियों को गर्भधारण में और दूध बढ़ाने में मदद करता है, श्वेत प्रदर, कमर दर्द एवं शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती हैं।
                                               अश्वगंधा की जड़ के चूर्ण का सेवन 1 से 3 महीने तक करने से शरीर मे ओज, स्फूर्ति, बल, शक्ति तथा चेतना आती है। गैस की बीमारी, एसिडिटी, जोडों का दर्द, ल्यूकोरिया तथा उच्च रक्तचाप में सहायक और कैंसर से लड़ने की क्षमता आ जाती है। अश्वगंधा एक आश्चर्यजनक औषधि है, कैंसर की दवाओं के साथ अश्वगंधा का सेवन करने से केवल कैंसर ग्रस्त कोशिकाएँ ही नष्ट होती है जब कि स्वस्थ (जीवन रक्षक) कोशिकाओं को कोई क्षति नही पहुँचती। अश्वगंधा मनुष्य को लंबी उम्र तक जवान रखता है और त्वचा पर लगाने से झुर्रियां मिटती है।
                                             एक गिलास पानी में अश्वगंधा के ताजा पत्ते उबाल कर छानकर चाय की तरह तीन-चार दिन तक पीयें, इससे कफ और खांसी ठीक होती है।अश्वगंधा की जड़ से तैयार तेल से जोड़ों पर मालिश करने से गठिया जकडन को कम करता है      अश्वगंधा और मेथी की समान मात्रा और इच्छानुसार गुड़ मिलाकर रसगुल्ले के समान गोलियां बना लें। और सुबह-शाम एक एक गोली दूध के साथ खाने से वात रोग खत्म हो जाते हैं।अश्वगंधा चूर्ण का लगातार एक वर्ष तक सेवन करने से शरीर के सारे दोष बाहर निकल जाते हैं पुरे शरीर की सम्पूर्ण शुद्धी होकर कमजोरी दूर होती है।
                                     अश्वगंधा का चूर्ण में बराबर का घी मिलाकर या एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण में आधा चम्मच सोंठ चूर्ण और इच्छानुसार चीनी मिला कर सुबह-शाम नियमित सेवन से गठिया में आराम आता है।
                                         अश्वगंधा और बहेड़ा को पीसकर चूर्ण बना लें और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर इसका एक चम्मच( टी स्पून) गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे दिल की धड़कन नियमित और मजबूत होती है। दिल और दिमाग की कमजोरी को ठीक करने के लिए एक एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण सुबह-शाम एक कप गर्म दूध से लें।
अश्वगंधा के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से शरीर बलवान होता है।हाई ब्लड प्रेशर के लिए 10 ग्राम गिलोय चूर्ण, 20 ग्राम सूरजमुखी बीज का चूर्ण, 30 ग्राम अश्वगंधा जड़ का चूर्ण और 40 ग्राम मिश्री लेकर इन सब को एक साथ मिळाले और शीशे के जार में भर कर रख ले और एक एक टी स्पून दिन में 2-3 बार पानी के साथ सेवन करें हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होगा।
                                                                                                                                  -रजनीश परिहार 

Saturday, May 30, 2015

मृत संजीवनी या अपान वायु मुद्रा....

--- मृत संजीवनी या अपान वायु मुद्रा ---
विधि :-- तर्जनी अंगुली को मोड़कर अंगूठे की गद्दी में लगाएं (वायु मुद्रा) तथा मध्यमा और अनामिका के अग्रभाग अंगूठे के अग्रभाग से मिलाएं (अपान मुद्रा)| सबसे छोटी अंगुली सीधी रखें |
अभिप्राय :-- इस मुद्रा में दो मुद्राएं एक साथ लगाई जाती हैं – वायु मुद्रा और अपान मुद्रा | इसीलिये इसका यौगिक नाम है – अपान वायु मुद्रा | यह हृदयाघात (HEARTATTACK) में अत्यंत लाभकारी होने के कारण इसे मृतसंजीवनी मुद्रा की संज्ञा भी दी गई है | यदि अपान वायु मुद्रा ही कहें तो इस मुद्रा की विधि स्मरण करना आसान हो जाता है – वायु मुद्रा , अपान मुद्रा |
वायु मुद्रा पीड़ानाशक है – स्वाभाविक PAIN KILLER , शरीर में कहीं भी पीड़ा हो , गैस की समस्या हो , वायु मुद्रा उसे ठीक करती है | अपान मुद्रा पाचन शक्ति एवं हृदय को मजबूत करती है | ANGINA PECTORIS हृदय की पीड़ा के लिए तो यह शक्तिशाली मुद्रा है |
लाभ :-- (1) अपान वायु मुद्रा का हृदय पर विशेष प्रभाव पड़ता है | हृदयाघात (HEARTATTACK) रोकने एवं हृदयाघात हो जाने पर भी यह मुद्रा तत्काल लाभ पहुंचाती है | यह मुद्रा सोरबीटेट (SORBITATE) की गोली का कार्य करती है – दो तीन सैकेंड के भीतर ही इस मुद्रा का लाभ आरम्भ हो जाता है , रोगी को चमत्कारिक राहत मिलती है | बढ़े हुई वायु के कारण ही हृदय की रक्तवाहिनियां शुष्क होने लगती है – उनमें सिकुड़न पैदा होने लगती हैं | वायु मुद्रा से हृदय की नालिकाओं का सिकुड़न दूर होता है |
(2) हृदय शूल (ANGINA PECTORIS) दूर होता है |
(3) हृदय के सभी रोग दूर होते हैं |
(4) उच्च रक्तचाप और निम्न रक्तचाप दोनों ही ठीक होते हैं |
(5) दिल की धड़कन बढ़ जाए या धीमी हो जाए – दोनों ही स्थितियों में दिल की धड़कन सामान्य करती है |
(6) घबराहट (NERVOUSNESS) हो , स्नायु तन्त्र के सभी रोगों में लाभकारी |
(7) फेफड़ों को स्वस्थ बनाती है – अस्थमा में लाभकारी है |
(8) वातरोगों में तुरन्त लाभ – पेट की वायु , गैस , पेट दर्द गुदा रोग , एसिडिटी , गैस से हृदय की जलन सभी ठीक होते हैं |
(9) सिर दर्द , आधे सिर का दर्द (MIGRAINE) , सिर दर्द वास्तव में पेट की खराबी से ही होता है | सिर दर्द में इस मुद्रा का चमत्कारी लाभ होता है | अनिद्रा अथवा अधिक परिश्रम से होने वाले रोग भी ठीक होते हैं |
(10) घुटने के दर्द में आराम – सीढियां चढ़ने से पहले 5 से 7 मिनट अपान वायु मुद्रा लगाने से सीढियां चढ़ते हुए न सांस फूलेगा न ही घुटनों में दर्द होगा |
(11) हिचकी आनी बन्द हो जाती है | दांत दर्द में भी लाभदायक |
(12) आंखों का अकारण झपकना भी रुकता है | हमारी संस्कृति में स्त्रियों की दायीं आंख व पुरुषों की बायीं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है | अपानवायु मुद्रा से इसमें लाभ मिलता है |
(13) वात – पित्त – कफ तीनों दोषों को दूर करती है | रक्तसंचार प्रणाली , पाचन प्रणाली सभी को ठीक करती है |
(14) शरीर एवं मन के सभी नकारात्मक दबाव दूर करती है | इस मुद्रा के लगातार अभ्यास से सभी प्रकार के हृदय रोग दूर होते हैं परन्तु मुद्रा के साथ अपने भोजन , दिनचर्या , व्यायाम आदि पर ध्यान देना भी आवश्यक है | हृदय रोग में यह मुद्रा रामवाण है | एक प्रभावशाली इंजेक्शन से भी अधिक लाभदायक है |
सावधानी :-- * इस मुद्रा को दिन में दो बार 15 – 15 मिनट तक ही लगाएं |

Wednesday, May 13, 2015

एक बेबस बाप की करूण पुकार....

..शिक्षा निदेशालय बीकानेर में पूरे राजस्थान से शिक्षक अपनी समस्याएँ लेकर आते है लेकिन इन सब की भीड़ के बीच एक शक्स ऐसा भी है जो शिक्षक नही है पर अकेला ही जोर जोर से नारे लगाता  घूम रहा है! एक कागज के बनाये स्पीकर को लेकर पूरे परिसर में इस तरह विरोध करना इनका रोज़ का कार्य है !इनका बेटा यश दवे स्थानीय निजि स्कूल में पिकनिक के समय शाला स्टाफ की गलती से अपनी जान गँवा बैठा !इसके बाद स्कूल ने बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया !बस इसी बात से खफा यश दवे के पिता आज 85 दिनो से निदेशालय में धरने पर है और मारे मारे फिर रहे है ,उनकी आवाज़ नक्कार खाने में तूती बन कर रह गयी है! आज पूरे बीकानेर की समाज सेवी संस्थाएँ भले ही उनके साथ ना हो ...लेकिन जिस बाप ने अपना इकलौता बेटा खोया हो और जिसे न्याय ना मिले ..वो करे भी तो क्या करे ? सर्दी गर्मी बरसात में भी अपना विरोध जारी रखे हुए है....

Thursday, November 6, 2014

जज़्बा हो तो ऐसा....

जज़्बा हो तो ऐसा.....
भूखे को अन्न और  प्यासे को पानी.देना ही बड़ी सबसे सेवा है ! जब मनुष्य द्वारा बेजान  देवी देवताओं की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है तो इन सजीवों में तो  प्राण प्रतिष्ठा खुद भगवान ने की है ....इन सब की सेवा ही सच्चा धर्म है ! इन्ही आदर्शों पर चलते हुए सरदार मोहन सिंह 50 सालों से  गरीबों की सेवा करते आ रहे है ! 82 वर्ष की  उम्र में भी वे एक्यूप्रेशर से लोगों के रोग ठीक करते है और जो भी आय होती है ,उसे गरीबों की सेवार्थ लगा देते है !रेलवे में अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने डी आर एम ऑफिस बीकानेर के सामने 1964 में ठन्डे पानी के प्याऊ की शुरुआत की थी और यहीं पर हर गुरुवार ,शनिवार और अमावस को  ऐसे  बेसहारों को भोजन खिलाना शुरू  किया जिन्हे अक्सर  लोगों द्वारा  दुत्कार कर भगा दिया जाता है...!मोहन सिंह जी के अनुसार प्रभु की कृपा से पैसे की कभी कोई कमी नहीं आती ! लोग जुड़ते जाते है और सब व्यवस्था अपने आप होती रहती है ! सरदार जी की  चिकित्सा से ठीक होने वाले भी इस पुनीत कार्य में योगदान देते रहते है !बहुत से शिक्षाविदों ,डाक्टरों ,पुलिस अधिकारियों ,मिलिट्री अफसरों और संस्थाओं ने सरदार मोहन सिंहजी को प्रशस्ती पत्र  देकर सन्मानित भी किया है  और रुपए,खाने पीने की वस्तुएँ आदि भी दान देते रहते रहते है !यहाँ तक कि  अतिक्रमण  हटाओ अभियान में जब इस प्याऊ को भी 2011 में तोड़ दिया गया तब भी सरदार मोहन सिंह जी ने हार नहीं मानी और लोगों के सहयोग से पुनः जीर्णोद्वार करके इसे एक नया स्वरुप दिया ! ये प्याऊ आज भी    निरंतर  हज़ारों लोगों  की  प्यास बुझा रहा है !      


Wednesday, August 27, 2014

कैसी हो हमारी शिक्षा प्रणाली ??

कैसी हो हमारी शिक्षा प्रणाली ??
किसी भी बच्चे के जीवन का महत्व पूर्ण अंग है -शिक्षा ! शिक्षा ही उसके भवि जीवन का आधार होती है ,शिक्षा से ही वो आगे बहुत कुछ ज्ञान अर्जित करता है !बच्चे कि पहली शिक्षक होती है उसकी "माँ " !वही उसको सबसे पहला ज्ञान देती है ,कैसे खाना है,कैसे पीना है आदि और बहुत से संस्कार माँ ही बच्चे को देती है !अपने बच्चे को अपने कलेजे से लगा कर रखने वाली माँ फिर उसे एक दिन स्कूल छोड़ने जाती है !स्कूल में अपरिचित शिक्षक के पास अपने लाल को छोड़ते समय जो पीड़ा होती है,उसे एक माँ या फिर वो शिक्षक ही समझ सकता है !अपने बच्चे के भविष्य निर्माण के लिए माँ ये सब भी करती है !
अब बच्चा एक बिलकुल नए और अपरिचित परिवेश में अकेला होता है,लेकिन धीरे धीरे वो सबसे घुल मिल जाता है और फिर खुशी खुशी शिक्षा ग्रहण करने लगता है !विद्यालय उसका दूसरा घर और शिक्षक उसके अभिभावक बन जाते है !लेकिन क्या कहे आज की शिक्षण प्रणाली को जिसने इन विद्या मंदिरों को पैसा कमाने का एक साधन भर बना दिया है ,जहाँ सब कुछ पैसे के बदले मिलता है !भारी भरकम फीस देने के बाद स्कूल से ही पुस्तकें और कॉपी ,डायरी,स्कूल ड्रेस और ना जाने क्या क्या खरीदते रहो बस ! 
फिर अगले दिन भारी बस्ता और पानी कि बोतल उठाएँ बच्चा स्कूल टाइम से एक दो घंटे पहले घर से रवाना होता है और थका हारा छुट्टी के दो घंटे बाद घर पहुँचता है और खाना खाकर सो जाता है ,शाम को उठ कर होम वर्क करते करते उसे रात हो जाती है !
इतनी मेहनत के बाद भी वो सीखता क्या है ....सी फॉर केमल जबकि ऊँट को वो जानता है !इसी तरह से काउ,डॉगी,गॉट,लायन आदि पढ़ते हुए वो अपने मूल परिवेश से दूर् होता जाता है ! क्या यही है हमारी शिक्षण प्रणाली ? क्या ये सही है ? क्या हम कभी इसकी समीक्षा नही करेंगे ? क्या हमारे बच्चे इसी प्रकार कोल्हू के बैल कि तरह घूमते रहेंगे ? आज जरूरत है एक ऐसी शिक्षण प्रणाली कि जो बालक बालिकाओं को उनकी अपनी भाषा में  उनके परिवेश अनुसार शिक्षा प्रदान करे  !बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम करें और उसे तनाव मुक्त शिक्षा दे !  

Saturday, December 22, 2012

फिर से ऐसा कुछ ना हो .....

दिल्ली में एक लड़की से गेंग रेप किया गया ,इस घटना से पूरा देश गुस्से में है ,मैं भी हूँ ,आप भी है .....पर कोई भी इसके कारणों पर चर्चा नही कर रहा !आखिर क्यूँ हमारे देश में देर रात तक सड़कों किनारे लोग अवैध रूप से शराब पीते  रहते है ?मुख्या हाइवे के किनारों पर बसे ढाबों में किसके इशारे पर शराब परोसी जाती है ? निजी गाड़ियों में बैठ कर शराब पीते और हंगामा करते युवाओं को क्यूँ नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है ? आखिर पुलिस क्यूँ किसी बड़ी घटना के होने का इंतज़ार करती है ? ये जो कुछ हुआ वो बहुत गलत था ...पर इस घटना के कारणों की अनदेखी करना और भी दुखद है ?
                                                                                  दूसरी महत्वपूरण बात ...इस घटना से अनजान बनने  की है ...कुछ बड़े नेता जो विश्व में होने वाली हर एक घटना पर बोलने में मुखर है ....वे अभी खामोश क्यूँ है ? सब को इसके खिलाफ खुल कर बोलना चाहिए ताकि फिर से ऐसी घटना न हो।।।।।।हमें कोशिश करनी होगी की हम हमारी सड़कों ,बस अड्डों और मुख्या सड़कों को इस तरह की घटनाओं से बचा सके।।।
जब इस तरह की कोई घटना हो तो हमारा पहला कदम इनकी पुनरावर्ती रोकना होना चाहिए।।।।इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण निर्माण करना होगा जहाँ हर कोई सुरक्षित महसूस करे।।।।

Sunday, August 12, 2012

कहाँ है युवा ???


आज के युवा ही कल देश का भविष्य तय करेंगे !पर क्या वे इसके लिए तैयार है ? आज युवा हर  क्षेत्र में विकास कर रहे है !पढाई में वे अव्वल है ,बड़ी बड़ी कम्पनियों में उन्हें काम मिल रहा है ! कुछ युवा निजी व्यवसाय करके भी नाम कर रहे है ....
लेकिन एक हकीकत और है जिनसे हम अनजान है...वो है इनका तौर तरीका और रहन सहन....!ये तेजी से पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे है और भारतीय नैतिक मूल्यों को भूलते जा रहे है !एक अध्यापक होने के नाते मैंने इन्हें नजदीक से जाना है ! आज होलिवुड के सितारे इनके आदर्श है ,बुरे पात्र इन्हें आकर्षित करते है ...इसलिए ये भी अपना उपनाम डौन  ,किंग ,प्रिंस ,बेड मैन  आदि रखते है ! आज पूरा देश युवाओं से आशा करता है की वे देश की  दिशा और दशा को बदल पाएंगे !देश में एक नई उर्जा का संचार युवा ही कर सकते है ,परन्तु युवा अपनी शक्ति और उर्जा का उपयोग गलत कार्यों में कर रहे है ! तोड़फोड़ ,हिंसा और हड़ताल जैसे कृत्यों से युवा जहाँ बदनाम हो रहे है वहीँ अपने भविष्य को भी खराब कर रहे है !उनका आगे का जीवन कैसा होगा ,उसकी नींव अभी से पड़ेगी !इसलिए हर कदम पर सावधानी जरूरी है !
युवाओं को चाहिए की वे नशे से दूर रह कर खेलों को अपनाये !राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्त्व पूर्ण भूमिका है ,जिसे उन्हें समझना चाहिए...

Sunday, July 22, 2012

हम सब एक है.........

पिछले कई दिनों से देख रहा हूँ...फेसबुक पर कई तरह से आपत्ति  जनक सामग्री परोसी जा रही है !कहीं नेताओं को पशुओं की तरह तो कभी धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाले चित्र दिए जा रहे है ! क्या भावना प्रकट करने का ये सही तरीका है ? क्या हमारी ज़िन्दगी में ये सब ही रह गया है ? और हमे कोई समस्या नही है ? ये नेता लोग हुए है किसी के ? आज इस पार्टी में तो कल उस पार्टी में ...क्यूँ ध्यान दे इनकी बातों पर ? और धार्मिक उन्माद  फ़ैलाने से क्या होगा ?जिन माँ बापके संतान नही होती ,वे हर जगह शीश  झुकाते है ...वे ये नही देखते की वो मंदिर है या मस्जिद ,या फिर गुरद्वारा ,,उन्हें सब जगह एक ही इश्वर नज़र आता है ! हम यात्रा करते समय नही पूछते की चाय वाला कौन है ? फिर हम क्यूँ इन नेताओं के कारण छोटी छोटी बातों पर उत्तेजित हो जाते है ?स्कूल में छोटे बच्चों को देखिये  ..सब मिल के रहते है ...फिर बड़े होने पर क्यूँ दुश्मन बन जाते है...!कुछ लोग होते है गलत ,मगर क्या उनके लिए हम सारा सोहार्द बिगाड ले ?क्यूँ ?हम क्यों किसी भी धर्म की निंदा करें ? सब अपने अपने धर्म का पालन करे...और दूसरों को भी करने दे ....अपनी भावनाओं और ज़ज्बातो को काबू में रखे ! देश में फैली कुरीतियों पर चर्चा कीजिये ! अशिक्षा , टूटी सड़कों ,पानी की कमी ,भ्रष्टाचार ,बढती जनसँख्या और बढ़ते अपराधों पर चर्चा कीजिये...देश के विकास की बात कीजिये.....! आज व्यक्ति अन्तरिक्ष से आगे जा रहा है और हम है कि.....अभी भी इन सब में उलझे है !
                                                                                                                कुछ समय पहले मैं एक पुस्तक पढ़ रहा था जिसमे ऐसे कितने ही उदहारण भरे पड़े है जब एक समुदाय ने दुसरे समुदाय के परिवार की जान पर खेल कर रक्षा की।..ऐसे कितने ही लोग है जो रामदेवरा [जैसलमेर] में रामदेव जी के मंदिर में हर साल जुटते है ,यहाँ किसी का कोई धर्म नही है ,सब एक ही रंग में रंगे है !मैं खुद अजमेर में दरगाह शरीफ गयाथा ,मुझे किसी ने मेरा धर्म नही पूछा .....!  उन्मादी नेताओं ने कुछ रेखाएं खिंची है पर वो अक्सर टूट जाती है ,मिट जाती है।....      ....