Wednesday, May 26, 2010

जाति आधारित जनगणना क्यों ????


हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता है अनेकता में एकता !इसीलिए अंग्रेज कभी भी हमें बाँट नही पाए ,लेकिन आखिर में उन्होंने फूट डालो और राज़ करो का सहारा लिया!आज हमारे नेता फिर उसी रास्ते पर चल रहे है!देश में फिर जाति आधारित जनगणना की बात उठाई जा रही है!पूरे विश्व में कहीं भी जाति को इतना महत्त्व नही दिया जाता,जितना की हमारे देश में!हर जाति का एक अलग संगठन बना है....जैसे ब्रह्मण  समाज,अग्रवाल  समाज,प्रजापत समाज आदि!ये समाज अपनी अपनी जाति के विकास के लिए प्रयत्न करते है ...ठीक है  पर क्या समाज को इस तरह बांटे बिना विकास नही हो सकता? जनगणना को जातीय आधार पर करना बिलकुल उचित नही होगा!इससे पहले से ही विभिन्न वर्गों में विभाजित समाज में और दूरियां बढ़ेगी! आज अलग अलग जातियों को लेकर जिस तरह से पंचायतें हो रही है और आरक्षण को लेकर राजनीती हो रही है,वो इस निर्णय से और बढ़ेगी ये सब हमारे एकीकृत समाज के लिए घातक होगा!
राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए समाज को जातिविहीन करना ही होगा! जनगणना में जाति को शामिल करने से और भी बहुत सी विसंगतियां पैदा हो जाएगी!नेता लोग और खाम्प पंचायतें जातिगत जनगणना का दुरूपयोग करेंगे! देश में पहले ही जाति को लेकर आरक्षण की मांग हो रही है,जो और बढ़ेगी! आज जरूरत इस बात की है क़ि हम समाज की भलाई के लिए इसे जातियों में ना बांटे!विकासशील देश इतना विकास इसी लिए कर पाए क्यूंकि वहां जातिगत राजनीती नहीं है!तो फिर हम क्यूँ अभी भी विभिन्न वर्गों में बँटे रहना चाहते है? !सबको समानता का अधिकार भी सबको समान मानने से ही मिलेगा,विभाजित करने से नही!! जाति आधारित जनगणना किसी भी सूरत में उचित नही है!! 

Friday, May 21, 2010

क्या हमारा खाना ज़हरीला है ??

वडा पाँव  मत खाना !!!समोसे में ज़हर है! पाव भाजी अस्पताल पहुंचा देगी !!!जूस से केंसर हो जायेगा!!!मिठाइयाँ नकली है!!!नल में पानी नही ज़हर आ रहा है!..........जी ये मैं नही कह रहा ,ये तो एक प्रमुख हिंदी समाचार चैनल के शीर्षक है!आप क्या समझे? हम जो सालों से खाते आ रहे है,वो सब अचानक ज़हरीला हो गया है !क्या आपको इसमें कोई बू नही आती? क्या ये बहुराष्ट्रीय कम्पनियों क़ि चाल नही लगती? हो सकता है नही!!! कोई बात नही फिर हम खाएं पीयें क्या?
                   क्या पिज्जा सुरक्षित है? क्या पेप्सी कोका कोला में ज़हर नही है?पेकिंग में मिलने वाली मिठाई या चोकलेट या पेय जल  शुद्ध है? अब कुछ समय पहले क़ि बातें याद कीजिये जब एक रिपोर्ट में इन शीतल पेय की बोतलों में हानिकारक पदार्थ पाए  गए थे!एक प्रसिद्ध ब्रांड [डेरी मिल्क और नेस्ले  ] की चोकलेट में कीड़े पाए गये थे!और फिर  पैकिंग में मिलने वाला 'के ऍफ़ सी' का चिकन और पिज्जा कौनसा सुरक्षित है!आखिर उन पर क्यूँ नही समाचार दिखाए जाते!! साफ़ है क़ि भारतीय बाज़ार पर कब्ज़ा करने क़ि कोशिश हो रही है!धीरे धीरे स्थानीय दुकानों से ग्राहक को रेस्तरां माल में खींचा जा रहा है!
                                                            आप देखिये जैसे ही कोई त्योंहार आने वाला होता है ,टी वी पर नकली मावा,नकली मिठाई,नकली घी आदि के समाचार चलने लगते है!जी हाँ ये सब प्रायोजित खेल है!!हो सकता है कुछ सच्चाई भी हो,पर ज्यादातर खेल बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का ही किया धरा है!!!हमें इस को समझना चाहिए और भारतीय बाज़ार को बचाना चाहिए!

Tuesday, May 18, 2010

अब इंतजार किसका और क्यों?


दंतेवाडा में शहीद जवानों का रक्त सूखा भी नही था क़ि नक्सलियों ने फिर खून बहा दिया है!चिदंबरम जी कुछ समय पहले तक बातचीत का न्योता देते घूम रहे थे ,अब अचानक धमकी देने लगे है!सरकार नक्सलियों को लेकर बहुत गंभीर है!मंत्रिमंडल क़ि आपात बैठक हो रही है...सेना अधिकारी भी राय देंगे...पर हुआ क्या?नक्सली लगातार खून बहा रहें है..!पर सरकार कोई फैसला लेने में असमर्थ है !आखिर क्यों नही कोई ठोस रणनीति बनाई जाती ?हथियार उठाने वाले कभी बातचीत नही करते!जैसे वे हथियार उठा कर सरकार को झुकाना चाहते है ,ठीक उसी तरह उन पर दवाब बना कर ही बातचीत के लिए मजबूर किया जा सकता है!
अमेरिका में ९/११ के बाद कोई हमला नही हो सका,श्रीलंका में लिट्टे का सफाया कर दिया गया!ये सब दृढ इच्छाशक्ति  और मजबूत हौंसलों से ही संभव हो सका!लेकिन क्या हमारे पास है ये सब करने क़ि ताकत..तो इसका जवाब है..हाँ !विश्व की सर्वश्रेष्ट सेना हमारे पास है ,हमारे रक्षा विशेषज्ञ हर रणनीति बनाने में सक्षम है!पर अफ़सोस कोई उनकी सहायता लेने को तैयार ही नही!क्यूंकि यहाँ नक्सल भी एक उद्योग बन गया है,जिससे नेताओं के स्वार्थ या यूँ कहें क़ि हित जुड़े है!तभी तो इतने खून खराबे के बाद भी सरकार कोई कठोर कदम उठाने को राज़ी नही है! आखिर सरकार सेना की सहायता क्यूँ नही लेना चाहती?आप बातचीत भी जारी रखें..लेकिन उन्हें बातचीत के लिए मजबूर भी करें!
पाकिस्तान में हजारों ट्रेनिंग केम्प चल रहे है,अफजल गुरु को सरकारी मेहमान बना कर रखा है,लाखों बंगलादेशी अवैध रूप से देश में घुसे बैठे है.......इन समस्याओं क़ि तरह ही नक्सली समस्या को भी सदा सदा के लिए उलझा दिया जायेगा....और निर्दोषों का खून यूँ ही बहता रहेगा!लेकिन आखिर कब तक?????

Saturday, May 1, 2010

ये है हिंदी के दुश्मन.....

जयपुर में धमाका...
केरला में मानसून आया...
दसवीं में ८० फीसदी पास...
ये कुछ उदाहरण है जो मैंने पिछले दिनों कई टी वी चेनलों पर देखे...!आज बहुत से अन्य भाषी शब्दों को हिंदी में अपना लिया गया है!आज के लोग जिस हिंदी अंग्रेजी मिश्रित भाषा का उपयोग करते है,उसे हिंगलिश कहा जाता है!लेकिन ये छूट    केवल आम जन में प्रयोग के लिए है!इसे किसी भी स्तर पर मान्यता नही दी गयी है !लेकिन ऊपर दिए गए सभी शब्दों के विकल्प उपलब्ध है,फिर ऐसा क्यूँ???जैसे 'धमाका "को विस्फोट ,"केरला" को केरल ."पास "को उतीर्ण और "फीसदी" को प्रतिशत लिखने में कहाँ  परेशानी है?
                                                 इसी प्रकार हिंदी फिल्मों से आजीविका चलाने  और नाम कमाने वाले  अभिनेता आखिर हर जगह अंग्रेजी क्यूँ बोलते है? हमारे नेता जहाँ भी विदेश में जाते है वहां अंग्रेजी में ही बोलते है!मेरे कहने का मतलब ये नही है क़ि हम कलिष्ट हिंदी का प्रयोग करें पर कम से कम उपलब्ध शब्दों का तो प्रयोग कर ही सकते है!आखिर हिंदी ही है जो विविध भाषाओँ के होते हुए भी पूरे राष्ट्र को एक बनाये हुए है!जब हम एक राज्य से दुसरे राज्य में जाते है तो हिंदी ही संपर्क भाषा का काम करती है!
                                                    तो आइये हिंदी को यथोचित सम्मान देने क़ि शुरुआत करें!!!!!

Tuesday, April 27, 2010

आखिर क्या परिणाम रहा आई पी एल का ??


आख़िरकार धूम धड़ाके के  साथ आई पी एल का समापन हो ही गया!लेकिन कौन जीतेगा इससे ज्यादा इंतजार इस बात का था कि ललित मोदी का क्या होगा? आई पी एल से किसने क्या खोया क्या पाया? सट्टेबाजों ने अपनी जेबें गर्म की,नेताओं ने अपने रिश्ते गर्म किये,फ्रेंचाईज़  ने अपनी कमाई डबल कर ली...खिलाडियों ने चोटें खाई..और सबसे बड़ी बात जनता ने धोखा खाया!!!जनता को तो अभी तक पता ही नही की जो मेच देखे वो सच में हुए या फिक्स थे!"बी सी सी आई " को पहली बार बहुत सी नयी बातें पता चली!और थरूर साहब का तो मंत्री पद ही चला गया!पर निराश ना होइए असली खेल तो अभी शुरू हुआ है!हर रोज़ आपको एक नया राज़ जानने को मिलेगा...!
ललित मोदी तीन साल तक अपनी मनमानी करते रहे,उन्हें किसी ने टोकने या रोकने की हिमाक़त नहीं की!और अब ऐसा क्या हो गया क़ि उन्हें निलंबित करने के लिए सुबह होने वाली गोवार्निंग काउन्सिल की बैठक तक का इंतजार नही किया गया!शायद इस जल्दबाजी के पीछे भी कुछ नेता ही है,जिनको अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है!ललित मोदी कुछ पोल खोलते इससे पहले ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया!तो पहले क्या सारे सो रहे थे?बी सी सी आई की छोडिये क्या इनकम टेक्स वालों को कभी कुछ गलत नहीं लगा?करोड़ों रुपैये बरस रहे थे और उन्हें भनक तक नहीं लगी?और अब एकदम से सब कुछ जांचा  परखा जा रहा है?दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है?इसका फैसला तो हो ही जायेगा!पर इससे ये जरूर पता चलता है कि क्यूँ ये नेता क्रिकेट संघों के अध्यक्ष बनने हेतु लालायित रहते है ,चाहे क्रिकेट की इन्हें ऍ बी सी ड़ी ना आती हो?? 

Friday, April 16, 2010

आखिर 'आई पी एल 'का सच सामने आया...

पिछले तीन सालों से आई पी एल का सफल आयोजन हो रहा है और इतने कम समय में इस लीग ने अच्छी लोकप्रियता भी हासिल कर ली है!पूरे देश में ही नहीं विश्व भर में इसका जादू सर चढ़ कर बोल रहा है!क्रिकेट का ये रंगीन और हसीन संस्करण लोगों को खूब लुभा रहा है!
पर जिस तरह नकली गहनों क़ी चमक कुछ समय बाद उतरने लगती है ,उसी तरह अब आई पी एल के पीछे का भी सच सामने आने लगा है!कोच्ची टीम को लेकर थरूर और ललित मोदी क़ी जंग से कुछ छुपे राज़ सामने आ गए है!टीमों के मालिकाना हक को लेकर कुछ नए तथ्य सामने आ रहे है!अभी तक फ़िल्मी सितारों को ही टीम के मालिक मन जा रहा था..लेकिन अब जाके पता चला है क़ी वो तो एक चेहरा भर थे!असली मालिक कोई और ही है और पैसा किसी और का लगा है!अब तो ये भी जांच हो रही है क़ी कहीं ये काला धन तो नहीं? कहीं काले धन को आई पी एल क़ी आड़ में सफ़ेद में तो नहीं बदला जा रहा?
वैसे यदि आप टीमों के मालिकाना हक को देखें तो कुछ बातें पहली नज़र में ही संदेहास्पद लगती है!ललित मोदी ने जान बूझ कर असली मालिकों को  कभी सामने नहीं आने दिया!किस टीम में किसका पैसा लगा है,कौन शेयर धारक है ?ये एक राज़ ही रहता ...अगर कोच्ची विवाद नहीं होता..!
और अब एक नया विवाद...
चीयर लीडर्स ,शराब और फूहड़पन के बाद अब फिक्सिंग का साया भी आई पी एल पर पड़ता दिख रहा है!हालांकि ये बात खुल कर सामने नहीं आई है पर दाल में कुछ काला जरूर है!कई टीमों का प्रदर्शन शक पैदा करता है!अब देखने वाली बात ये है कि क्या ललित मोदी आई पी एल को इन मुसीबतों से निकाल पाएंगे?

Wednesday, March 31, 2010

सोनिया गाँधी का य़ू टर्न !!!


सोनिया गाँधी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् क़ी अध्यक्ष बन गयी है!नयी बात ये है क़ी चार साल पहले उन्होंने इसी पद को त्याग दिया था और कहा था क़ी वे राजनीती  में केवल सेवा करने आई है ,सत्ता सुख लेना उनका उद्देश्य नहीं है!तब उनकी खूब वाहवाही हुई थी,किन्तु अब ऐसा क्या हुआ जो उन्हें इस पद क़ी जरूरत आ पड़ी!सत्ता पर उनका पूरा नियंत्रण है ही! कांग्रेस में उनकी मर्ज़ी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता!प्रधानमंत्री रबड़ स्टंप मात्र है!लेकिन फिर भी कुछ ऐसा है जिससे वे भयभीत है...
                                           दरअसल राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् क़ी कोई ख़ास जरूरत भी नहीं है क्यूंकि प्रधानमंत्री कार्यालय और केबिनत के चलते इसकी कोई विशेष भूमिका नहीं है!परन्तु सोनिया येन केन ,हर हालत में पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है!उन्हें ये डर सताता है क़ि मनमोहन तो ठीक है पर कोई अन्य नेता पार्टी या संगठन में हावी ना हो जाये!इसी डर के चलते वे जहाँ राहुल को स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ा रही है ,वंही खुद पार्टी में सर्वेसर्वा बनी हुई है!किन्तु इन सब के चलते उन्होंने जो त्याग और बड़प्पन  दिखाया था ,वो सब पीछे छूट गया है!
         कभी महान नेताओं के लिए जानी जाने वाली पार्टी क़ी ये हालत देख कर तरस आता है!इसमें नेताओं का अकाल सा हो गया है !जो बचे है वो भी किसी तरह अपनी हैसियत बचाने में लगे है!सोनिया राहुल के बाद द्वितीय पंक्ति जैसे ख़त्म सी हो गयी है!राहत क़ी बात ये है कि बी जे पी खुद अपने आप से लड़ रही है!इसीलिए कांग्रेस अपनी नाकामिया छुपाती हुई सोनियामय होती जा रही है..

Thursday, March 18, 2010

यार तुम सोचते बहुत हो?

आजकल ये   हमारे यहाँ खूब चल रहा है!आप कोई भी बात करो अगला यही कहता है!अब मामला चाहे आंतकवादियों का हो या आई पी एल का ..जवाब तैयार है!मैंने कहा आंतकवादियों को पाकिस्तान रोक नहीं रहा,आई पी एल में खिलाडी घायल होते रहे तो वर्ल्ड कप में क्या होगा?बस इतने में तो आ गया जवाब..यार तुम सोचते बहुत हो? अरे मैं नहीं सोचूं ,तुम नहीं सोचो ..तो फिर कौन सोचेगा? नेता तो पहले से ही कुछ नहीं सोचते...सरकार सोचने क़ि इस्थिति में ही नहीं है!विपक्ष सरकार गिराने के अलावा कुछ नहीं सोचता!तो फिर इस देश का क्या होगा?


पता नहीं लोग इतने बेफिक्र से क्यूँ हो गए है !सड़क पर घायल पड़ा है पर कोई नहीं सोचता!महंगाई बढती जा रही है पर कोई नहीं सोचता!पेट्रोल डीज़ल के भाव बढ़ते जा रहे है पर कोई बात नहीं!बम विस्फोट में लोग मारे गए,कोई बात नहीं !मुझे याद है जब मैं छोटा था ..गर्मी के दिनों में जब बिजली काटी जाती थी तो हंगामा हो जाता था!कई बार बिजली विभाग के कर्मचारी पिट भी जाते थे..!आखिर में बिजली बहाल करनी ही पड़ती थी!और अब अगर २ दिन भी बिजली नही आये तो आवाज़ भी नहीं होती!क्यूंकि सब घरों में इनवर्टर लग गए है,जो गरीब नहीं लगा पाए उनकी कोई सुनता नहीं! लेकिन मैं इस देश का नागरिक होने के नाते सोच भी नहीं सकता...????? तो आखिर कौन सोचेगा भाई???/ इस सोचने के चक्कर में हमारे देश का कबाड़ा हो गया है!एक पिद्दी सा पडोसी देश हमें धमकता है,दूसरा आँखे दिखाता है..!कोई कारवाई तो दूर ,हम सोच भी नहीं रहे!आंतकवादियों के पाकिस्तानी केम्पों को तबाह कर देना चाहिए..पर कोई सोचे तो सही!

अब यही हाल क्रिकेट का भी है!कोई भी नहीं सोच रहा..बस खिलाडी खेल रहें है..हम देख रहे है..देश जाये भाड़ में ! आई पी एल के बाद वर्ल्ड कप में रेस्ट कर लेंगे...हार भी गए तो क्या कौन सोचता है यार!!!!पर आप चाहे कुछ भी कहो ..मैं तो जरूर सोचूंगा....

Tuesday, March 9, 2010

कण कण में भगवान...फिर इनका क्या काम?

सभी तरफ इन बाबाओं के चर्चे है!इनकी विलासिता देख कर हैरानी होती है!झांसे देने में ये नेताओं से भी आगे निकल गए है क्यूंकि नेता तो खुद इनके चेले है!गरीबी और बेरोज़गारी के चलते इनका धंधा कभी मंदा नहीं होता!बस एक बात मेरी समझ से बाहर है क़ि आखिर इतना कुछ होने के बाद भी जनता का इनसे मोह भंग क्यूँ नहीं होता!
  पंजाब में आंतकवाद समाप्त होने के बाद तथाकथित ड़ेरों क़ी बाढ़ सी आ गयी थी,और अब ये इतने शक्तिशाली हो गए है कि स्थानीय राजनीती को प्रभावित करने लगे है!शुरू शुरू में लगभग सभी बाबा कथा वाचन से अपना कैरियर प्रारंभ करते है ..और जब भीड़ जुटने लग जाती है तो फिर ये अपनी असली भूमिका में आ जाते है!मुझे याद है किस तरह एक प्रसिद्ध डेरे पर लोग केवल इसलिए जाने लगे थे कि वहां आम जरूरत का सामान बाज़ार से सस्ता मिलता था!लोग २-३ दिन वहां घूमते थे और फिर राशन लेकर आ जाते थे!बाद में ये डेरा भी अनेकों विवादों में फंस गया..
                                                                                                    स्वामी नित्यानंद,भिमानंद अकेले ऐसे नहीं है,ये तो सामने आ चुके है!अभी न जाने कितने नाम सामने आने बाकि है!इस समस्या का समाधान यही है कि जनता इश्वर प्राप्ति के लिए इन ढोंगी बाबाओं का सहारा लेना छोड़ दे ,जो खुद  को भगवान् बताने लगते है!
आज गुरु कि खोज मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव भी नहीं है!असाधारण ज्ञान रखने  वाले अनेको महापुरुष आम जन की तरह ही रह रहे है,बस जरूरत है उन्हें पहचानने की! इन ढोंगियों के कारण कितना नुक्सान हुआ है ,ये सोचने की बात है...  

Sunday, February 28, 2010

उड़न तश्तरी बीकानेर में....अन्य ब्लोगर भी आये...

होली के दिन सबको आश्चर्य चकित करते हुए उड़न तश्तरी अचानक  बीकानेर पहुंची!इसमें चालक समीर लाल जी के साथ साथ संजय बेगानी,नीरज गोस्वामी,मास्टर मकरंद ,मिस रामप्यारी ,रतन सिंह शेखावत,ललित शरमा  और डाक्टर मयंक भी थे!ये सभी महानुभाव रजनीश परिहार के यहाँ होली खेलने आये थे!समय आभाव और वयस्त होने के करण ताऊ समेत बहुत से ब्लोगर आ नहीं पाए,लेकिन उनके शुभकामना सन्देश मिले है!
                     इस अवसर पर बीकानेर क़ी परम्परा के अनुसार खूब हुल्लड़ हुआ और जम कर होली खेली गयी!लगभग दो घंटे के समय का पता ही नहीं चला और फिर विदाई क़ि घडी भी आ गयी!पुनः मिलने के वादे.के साथ सभी ब्लोगर्स को बीकानेरी रसगुल्ले ,भुजिया आदि देकर विदा किया गया....फिर मिलने क़ी आस में..
                                                                                                                                                              [बुरा ना मानों होली है]