Friday, February 26, 2010

एक भारतीय ,जिसे अमेरिकी भी सलाम करते है...


जी हाँ ये है प्रणव मिस्त्री जिन्होंने प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है!आज सभी पाश्चात्य देश उन्हें अपने यहाँ आमंत्रित कर रहे है!दुनिया  के बड़े वैज्ञानिक  उनके साथ काम करना चाहते है!दरअसल प्रणव ने सिक्स्थ सेन्स नामक उपकरण बनाया है,जिसने इंटरनेट आधारित विज्ञान क़ि भाषा ही बदल दी है!यह एक छोटा सा गले में पहनने योग्य उपकरण है जो कम्प्यूटर से जुड़ा है! इसके साथ ही हाथ क़ि उँगलियों में पहनी रिंग भी महत्त्व पूरण भूमिका निभाती है!इसकी  सहायता से हम बुक स्टोर में किताब पढ़ सकते है,टिकट पर हाथ लगाते ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है!किसी भी वस्तु को छूते   ही उसकी सारी जानकारी हमें मिल जाती है प्रणव ने इस उपकरण के द्वारा पूरे विश्व में तहलका मचा दिया है![देखें वीडियो]
                                                            अब कंप्यूटर  पर किये जाने वाले सभी कार्य उँगलियों के इशारे मात्र से किये जा सकते है!यहाँ तक क़ि फोटो खींचना,मेसेज भेजना ,काल करना आदि समस्त कार्य चलते फिरते बिना किसी अतिरिक्त उपकरण के किये जा सकते है!इसके प्रयोग से भारी भरकम कंप्यूटर  के सभी काम चुटकियों में किये जा सकते है!सिक्स्थ सेन्स नामक ये उपकरण उन्होंने मात्र ३५० डालर में बनाया है!अभी उनका प्रयोग जारी है और वे इसे नाम मात्र क़ि कीमत पर उपलब्ध करवाना चाहते है!बड़ी बड़ी विदेशी कम्पनियां इस को मनमानी कीमत पर खरीदना चाहती है किन्तु वे इसे आम जनता को समर्पित करना चाहते है!
आखिर कौन है प्रणव?
गुजरात के पालनपुर में १९८१ में जन्मे प्रणव आई आई टी मुंबई के पूर्व छात्र है!बचपन से मेधावी प्रणव ने गुजरात विश्वविद्यालय में अध्यन के दौरान ही अनेक आविष्कार किये और डिजाइनर, इंजीनियर और आविष्कारक के रूप में अपनी सेवाएँ दी!वे कई निजी संस्थाओं से होते हुए फिलहाल एम् आई टी में शौध के छात्र है !सिक्स्थ सेन्स[छठी इन्द्रिय ]क़ि खोज से वे रातों रात मशहूर हो गए!उन्हें युवा अन्वेषक पुरूस्कार और विज्ञानं को  लोकप्रिय बनाने हेतु भी २००९ में सम्मानित किया गया है!फ़िलहाल वे अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रह कर अपने प्रयोग पर कार्य कर रहे है!      

Wednesday, February 17, 2010

जनता किससे करे उम्मीद???

आखिर ये महंगाई कहाँ जाकर रुकेगी?इसने सबके जीवन को प्रभावित किया है!गांवों में एक तो फसलें नहीं हो रही,बारिश समय पर होती नहीं,नहरों में पूरा पानी नहीं मिल रहा..और ऊपर से कमर तोड़ महंगाई!!क्या करे इंसान?हर साल फसल होने क़ि उम्मीद में कर्जा बढ़ता जाता है...और किसान टूटता जाता है!हालात ये हो गए है क़ि लम्बी चौड़ी ज़मीनों के मालिक आज "नरेगा" में मजदूरी कर रहे है!


इधर शहरों में भी हालात कम बुरे नहीं है!यहाँ तो नरेगा का भी सहारा नहीं है!गाँव में इधर उधर रहने का ठौर मिल जाता है,सस्ता इंधन मिल जाता है!जबकि शहर में गरीब अपना मकान बनाने क़ि सोच नहीं सकता और किराये पर रहना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है!बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना मजबूरी है क्यूंकि सरकारी स्कूल एक एक कर बंद हो गए है!रोजाना मजदूरी मिलनी मुश्किल है और सस्ते अनाज का कहीं पता नहीं है!सरकार साथ देने क़ि बजाय महंगाई और बढ़ने क़ि बात करती है!आखिर क्या करें ?दो वक़्त क़ि रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है....!राजनितिक दल अपनी अपनी ढफली बजा रहे है! जनता किससे करे उम्मीद???/

Tuesday, February 16, 2010

हरिभूमि में 'ये दुनिया है"...

  हरी भूमि समाचार पत्र के १५ फ़रवरी के अंक में वेलेंटाइन डे पर लिखे ये दुनिया है के लेख  को प्रकाशित किया गया है!हमारे विचारों से सहमत होने तथा अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए आभार...

Sunday, February 14, 2010

क्यूँ मनाये हम...वेलेंटाइन डे??

प्यार के कितने रूप होते है ये किसी को बताने की आव्सय्कता नहीं है......लेकिन आज इसे केवल प्रेमी और प्रेमिकाओं से जोड़ दिया गया है.हमारे देश में सदियों से प्रेम का इजहार सभ्य तरीकों से होता आया है जिसे समाज की मान्यता भी थी.कभी किसी ने मर्यादा तोड़ने की कोशिश नहीं की चाहे वो देवर भाभी का प्यार हो या कोई और....क्रिशन राधा के प्यार की कोई मिसाल नहीं मिलती....इसी तरह प्रेम के न जाने कितने रूप देखने को मिलते है....फ़िर हमें वैलेंटाइन दिवस की जरुरत कहाँ पड़ती है...क्यूँ मनाये हम इसे....!
                                                                          विदेशों में जहाँ परिवार नाम क़ि संस्था टूट कर बिखर चुकी है,उन्हें ये नित नए दिन सूझते है ताकि कम से कम एक दिन तो वे प्यार से बिता सके!हमारे यहाँ क़ि संस्कृति इस तरह से भोंडेपन का विरोध करती है,तभी तो हमारे समाज में प्यार के सभी रूप विद्यमान है!रक्षाबंधन,भैया दूज आदि में दिखने वाले प्यार को क्या वेलेंटाइन डे में महसूस किया जा सकता है?इसीप्रकार अन्य त्योंहारों में भी सभी रिश्तों का अपना महत्त्व है!फिर क्यूँ हम शालीनता क़ि बजाय बाजारू प्रेम दिवस को अपनाएं? आज जरूरत इस बात क़ि है क़ि हम बच्चों को रिश्ते नाते समझाए,ना क़ि उन्हें पूरे साल का प्यार एक दिन में सिमटाना  सिखाएं!!!

Monday, February 1, 2010

गण से दूर होता तंत्र.....कौन है जिम्मेवार??? .

अभी हमने अपना गंणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया..!पर क्या हम वास्तव में जनता के लिए लोकतंत्र स्थापित कर पाए?शायद नहीं....!६० वर्षों बाद भी आज सही मायनो में लोकतंत्र स्थापित नहीं हो पाया..!हमारे देश का कानून चंद लोगों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गया है!पूरी सत्ता कुछ लोगों के हाथों में सिमट कर रह गयी है!इन वर्षों में हमने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की है,पर नाकामियों के सामने ये बौनी साबित हो गयी है!लोकतंत्र का मतलब मनमानी करण हो गया है!ये हमारे लोकतंत्र की कमियां ही है क़ि अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है!डॉ. भीम राव आंबेडकर ने जिस समाज क़ि कल्पना क़ी थी वो अभी तक स्थापित नहीं हो पाया!देश अभी भी जात पात और विभिन्न वर्गों में बँटा है! जितना समृद्ध हमारा संविधान था ,उतना हम उसको लागू नहीं कर पाए!देश आज भी कभी भाषा तो कभी क्षेत्रीयवाद को लेकर बँटा नज़र आता है!
इजराइल ने ३० सालों में अपने कब्ज़े वाले क्षेत्र में जनसँख्या संतुलन बदल दिया,जबकि हम आज भी कश्मीर को दिल से देश में नहीं मिला पाए!आज भी वहां एक हिन्दुस्तानी ज़मीन नहीं ले सकता!आखिर क्यों?पूर्वोतर राज्यों में भी अलगाव वादी भावनाएं सक्रिय है ,आखिर क्यों?दक्षिणी राज्य भारत का अभिन्न अंग होते हुए भी क्यों क्षेत्रीयवाद से पीड़ित है?हम देश में एकता क़ी भावना क्यूँ नहीं विकसित कर पाए?
इतना मजबूत संविधान होते हुए भी क्यूँ अक्सर नेता इतने घोटाले करके भी आज़ाद है जबकि एक गरीब दाने दाने को मोहताज़ है?२६ जनवरी को राजपथ क़ी झांकियों में असली भारत देश कहीं नज़र नहीं आता! देश क़ी अस्मिता पर हमला करने वाले सरकार के अथिति बने हुए है ,जबकि हजारों निर्दोष पडोसी देश क़ी जेलों में सड़ रहे है!देश पर जान न्योछावर करने वालों के परिजन रोटी रोटी को मोहताज़ है ,जबकि मुंबई का गुनाहगार कसाब जेल में भी सरकारी कवाब खा रहा है!एक लोकतंत्र के मुंह पर इससे बड़ा तमाचा और क्या हो सकता है?
आस्ट्रलिया में हजारों भारतियों पर हमलों के बाद भी हम बेशर्मी से उनके खिलाडियों को आमंत्रित कर रहें है!क्या हमारा कोई स्वाभिमान नहीं?कोई राष्ट्रीय अस्मिता नहीं?एक महान और मजबूत देश का ऐसा अपमान ...सोच नहीं सकते!एक अमेरिकन नागरिक विश्व में कहीं मारा जाए तो वो हल्ला मचा देते है,और हमारे पूर्व राष्ट्रपति के वो कपडे उतार लें तो कुछ नहीं?अजीब लोकतंत्र है ये?
आज़ादी के इतने सालों बाद भी आम जनता महंगाई से त्रसत है ,और सरकार सांत्वना देने क़ी जगह और महंगाई बढ़ने क़ी धमकी देती है!तो फिर किसकी सरकार है ये?आम जनता किससे फ़रियाद करें? क्या इसी लोकतंत्र क़ी हमने कल्पना क़ी थी?आखिर कब मिलेगा हमें सही लोकतंत्र जब एक आम आदमी जोर से बोलेगा भैया आल इस वेल!!!! क्या ये सब कभी बदलेगा?  

Tuesday, January 12, 2010

क्यों ना हम अपना राष्ट्रीय खेल बदल दें..?

आज की हॉकी टीम जिन हालात में है उसे देख कर तो ऐसा ही लगता है!जब हम टीम की जरूरतें ही पूरी नहीं कर पा रहे तो फिर कैसा राष्ट्रीय खेल? शायद हमें क्रिकेट को नया राष्ट्रीय खेल घोषित करना चाहिए!क्रिकेट की एक मामूली घटना भी बड़ी खबर बन जाती है जबकि हॉकी की बड़ी खबर भी अखबारों के एक कोने में सिमट कर रह जाती है!सहवाग दो दिन तक दिखे नहीं तो ख़बरों में हलचल मच जाती है जबकि हॉकी खिलाडी तीन दिनों .से हड़ताल पर है ,पता है?जिस देश में राष्ट्रीय खेल का ऐसा अपमान हो की उसे प्रायोजक ही ना मिले?कोई खर्चा उठाने को तैयार नहीं हो?उसे किसी हालत में हमारा राष्ट्रीय खेल नहीं होना चाहिए !

                                                                                                    जिसतरह ताम्र पत्र से स्वन्त्रत्र्ता सेनानी अपना पेट नहीं भर सकता,उसी प्रकार राष्ट्रीय खेल के नाम मात्र से कोई खिलाडी अपना घर नहीं चला सकता!पर शायद ये बात सरकार को समझ में नहीं आती तभी तो क्रिकेट टीम के एक मैच जीतने पर करोड़ों रुपैये लुटाने वाली कोई कंपनी हॉकी की प्रायोजक बनने को तैयार नहीं है! फिर हम आखिर क्यूँ हॉकी को ढोतें फिरें?क्यों नहीं हम अपना राष्ट्रीय खेल ही बदल दें ताकि हमें रोज़ रोज़ शर्मिंदा ना होना पड़े?आज हॉकी खिलाडी अपने मेहनताने के लिए दर दर भटक रहें है,आखिर क्यों?

Thursday, December 31, 2009

नव वर्ष का स्वागत करें.........


दुनिया के बहुत से देशों में नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग महीनों पहले से नए साल के त्यौहार की प्रतीक्षा शुरू कर देते हैं। यह अकेला ऐसा त्यौहार है, जो सारी दुनिया के लोग अपनी-अपनी विभिन्नताओं और विशेषताओं के बावजूद एक साथ, मिलकर मनाते हैं। दुनिया में फैला आर्थिक संकट भी नए साल के उत्सव को मनाने में कोई बाधा नहीं डाल पाया। दुनिया के विभिन्न देशों में परम्परा के अनुसार नया साल अलग-अलग समय में मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग भागों में नया वर्ष अलग-अलग दिन मनाया जाता है।  भारत के ज्यादातर भागों में मार्च-अप्रैल में नया वर्ष मनाया जाता है।


- सिख नानकशाही कैलंडर के अनुसार 14 मार्च होला मोहल्ला नया साल होता है।

- पंजाबी नया साल बैसाखी 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

- तेलगु नया साल मार्च-अप्रैल के बीच आता है। आंध्रप्रदेश में इसे उगाड़ी के रूप में मनाते हैं। यह चैत्र महीने का पहला दिन होता है। - तमिल नया साल विशु 13 या 14 अप्रैल को तमिलनाडू और केरल में मनाया जाता है। तमिलनाडू में पोंगल 15 जनवरी को नए साल के रूप में आधिकारिक तौर पर भी मनाया जाता है।

- कश्मीरी कैलेंडर नवरेह 19 मार्च को होता है।

 महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मार्च- अप्रैल के महीने में मनाया जाता है।

- कन्नड नया वर्ष उगाडी कर्नाटक के लोग चैत्र माह के पहले दिन को मनाते हैं।

- सिंधी उत्सव चेटी चंड उगाड़ी और गुड़ी पड़वा एक ही दिन मनाया जाता है।

- मदुरै में चित्रैय महीने में चित्रैय तिरूविजा नए साल के रूप में मनाया जाता है।

- मारवाड़ी नया साल दिपावली के दिन होता है।

- गुजराती नया साल दिपावली के दिन होता है दो अक्टूबर या नवंबर में आती है।

- इस्लामिक कैलेंडर का नया साल मुहर्रम होता है। जॉर्जियन कैलेंडर से 11 दिन पहले इस्लामिक कैलेंडर का नया साल आता है।

- बंगाली नया साल पोहेला बैसाखी 14 या 15 अप्रैल को आता है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में इसी दिन नया साल होता है।

- पारसी नववर्ष नवरोज होता है यह बसंत की शुरूआत में मनाया जाता है। 2008 में यह 29 मार्च को था।

- बहाई कैलेंडर के अनुसार 21 मार्च नवरोज या नया वर्ष होता है।

- नेपाली नया साल बसंत के पहले दिन मनाया जाता है।

- श्रीलंका के सिंहली अप्रैल में न्यू ईयर मनाते हैं। आओ मिलकर हम सभी नव वर्ष का स्वागत करें.........

Thursday, December 24, 2009

शर्म मगर इन्हें आती नहीं....




रुतबा इतना बड़ा कि हर कोई हैरान हो जाये ....और काम ऐसे कि शर्म भी.शर्मिंदा हो जाए। जी हाँ यही परिचय है इन साहब का। एक छोटी सी बच्ची जो इनकी बेटी कि उम्र की होगी,से छेड़छाड़ का आरोप है इन पर । उन्नीस साल से केस चल रहा था ,लड़की ने शर्मिंदा होकर आत्महत्या कर ली,घर वाले डर कर भूमिगत हो गए,सहेली ने केस लड़ा......और सजा मिली केवल ६ महीने की। ये है कहानी हमारी कानून व्यवस्था की। अगर आरोपी हरयाणा का पूर्व डी जी पी राठौर हो तो यही होगा। हाँ अगर आरोपी हम जैसा कोई आम इंसान होता तो आज भी जेल में सड रहा होता। यही है हमारा कानून,जिसे ये रसूख वाले अपने मन मुताखिब ढंग से .चलाते है और फिर मामूली सजा पाकर बच निकलते है।


इस मामले में सबसे शर्मनाक पल वो था जब ६ महीने की सजा सुन कर राठौर साहब हँसते हुए बाहर निकले। ये हमारी न्यायिक व्यवस्था पर एक व्यंगात्मक चोट थी,जिसे हर एक देशवासी ने महसूस किया। आखिर सबको समान न्याय का सपना कब और कैसे पूरा होगा?आज रुचिका हमारे बीच में नहीं है लेकिन उसकी आत्मा ये सब देख कर जरूर रो रही होगी..और कोस रही होगी हमारी व्यवस्था को..

Sunday, December 13, 2009

पानी रे पानी....

हालात को देखते हुए ये सपष्ट है की अगला विश्व युद्ध पानी के लिए ही लड़ा जाएगा.पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव से ग्लेशियर पिघल रहे है.पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ने से हिमखंड .पिघलते जा रहे है.इससे जहाँ नदियों में पानी की .मात्रा बढ़ रही है वहीँ बहुत से शहरों के डूबने का खतरा हो गया है.समुन्द्र के जल स्तर में मामूली सी बढ़ोतरी से अनेक शहर और देश डूब जायेंगे।
अब इस कहानी का दूसरा पहलू भी है.पूरे विश्व में पीने योग्य जल की भारी कमी हो गई है .समुन्द्र का पानी जहाँ बढ़ता जा है वहीँ पेय जल घटता जा रहा है..शहरों में जहाँ पीने का पानी नहीं मिल रहा वहीँ गाँवों में खेती के लिए भी पानी नहीं है.किसान नित रोज आन्दोलन कर रहे है लेकिन सरकार बेबस है क्योंकि नहरों में जल सिमित है.पानी अमृत के समान कीमती हो गया है.हमारे राजस्थान में तो पानी को अमृत ही माना जाता है.दूर दूर तक फैले टीलों और तपती धूप में पानी की एक बूंद प्यासे के लिए अमृत से कम नहीं है.देश में पानी का संकट इतना बढ़ गया है कि बड़े बड़े शहरो में एक समय ही जल आपूर्ति की जा रही है.
पानी के लिए हाहाकार के बीच बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने प्यास को भी बेचने या भुनाने का धंधा शुरू कर दिया है.पानी की एक बोतल को दस दस रुपये में बेचा जा रहा है.एक ऐसे देश में जहाँ लोग प्यासों के लिए प्याऊ खुलाते थे ,वहां आज पानी को भी बेचा जा रहा है। राजस्थान के सुदूर किसी गाँव में ,जहाँ पानी बहुत कीमती है ...वहां पर भी आप को प्याऊ दिख जायेंगे पर यहाँ देखिये प्यास को भी बेचा जा रहा है .इस सब के बीच हर जगह जल कि बर्बादी देख के भी दिल दुखता है.हमने अभी भी जल का महत्त्व नहीं सीखा.तभी तो जितना काम लेते है उससे कहीं ज्यादा जल हम व्यर्थ में बहा देते है.अभी भी हमने पेय जल का महत्त्व नहीं समझा है,तभी तो पीने वाले पानी से ही हम कपड़े धोते है ,छिडकाव करते है और गाड़ियाँ भी धोते है ..हमें कल के लिए आज ही सोचना होगा...



Tuesday, December 1, 2009

शिक्षा को रोज़गार से जोड़ना होगा...




आज गली गली में स्कूल कालेज खुल गए है..सरकार की प्रोत्साहन नीति के चलते शिक्षा का खूब प्रचार प्रसार हो रहा है.लेकिन क्या ये शिक्षा रोजगार दिलाने में सक्षम है?शायद..नहीं ,क्यूंकि हमने कभी भी अपना शिक्षा तंत्र बनाने की कोशिश नहीं की। बस अंग्रेजों के बनाए तंत्र में ही कुछ फेरबदल कर दिया है.उसी का परिणाम है कि आज हम शिक्षा तो .उपलब्ध करवा रहे है लेकिन नौकरी नहीं.हमारी शिक्षा नौकरियों के मामले में सही नहीं है.इसके लिए हमें शिक्षा प्रणाली में बदलाव करना होगा।


आज की शिक्षा केवल डिग्री दे रही है..जिसका भी कोई महत्त्व नहीं है.हमें आज हमारी शिक्षा को रोज़गार मुखी बनाना होगा.आज जरूरत इस बात की है कि हम स्कूल ..लेवल से ही रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करें ताकि बच्चे समय रहते ही अपने रोजगार को चुन सके और उसमे पारंगत हो सके.आज हजारों बच्चे .प्राइमरी के बाद पढ़ना छोड़ देते है.ये बच्चे स्कूल छोड़ कर किसी ना किसी रोजगार को .अपनाते है.यही काम अगर हमारी शिक्षा देने वाली संस्थाएं करने लग जाए तो कोई बच्चा स्कूल छोड़ कर नहीं जाएगा.स्कूल में केवल किताबी ज्ञान देने से कुछ नहीं होने वाला,हमें इसमे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम .प्रारम्भ करने होगे.बच्चे को उसकी रूचि का पाठ्यक्रम चुनने की आज़ादी देनी होगी ,ताकि वह अपनी पसंद का रोज़गार कर सके।


आज कितने ही निजी संस्थान रोज़गार सम्बन्धी कोर्स चला रहे है,यही काम हमारी शिक्षा संस्थाएं भी बखूबी कर सकती है.इससे स्कूल छोड़ने की नौबत नहीं आएगी और बच्चे अपने पैरों पर भी खड़े हो सकेंगे.प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षण पद्धति इसी उद्देश्य को ध्यान में रख कर बनाई गई थी.वहां बच्चे शिक्षा के साथ साथ अन्य कलाओं में भी पारंगत .होते थे इसीलिए वे गुरुकुल से निकलने के बाद अपने अपने रोजगार में लग जाते थे.शिक्षा को रोजगार मुखी बनाने से जहाँ साक्षरता का प्रतिशत बढेगा ,वहीँ नौकरियों ,रोजगार की भी कमी नहीं रहेगी.....[फोटो गूगल से ]